शेयर बाज़ार भी बड़ा निराला रंगमंच है। यहाँ सुबह आदमी अपनी किस्मत का सिकंदर बनकर उठता है और शाम तक मोबाइल की स्क्रीन देखकर जीवन की नश्वरता पर चिंतन करने लगता है। बाजार चढ़े तो निवेशक का सीना 56 इंच का हो जाता है और बाजार गिरे तो वही सीना कैलेंडर में अगली तनख्वाह की तारीख खोजने लगता है।
विशेषज्ञ कहते हैं, “गिरते शेयर बाज़ार में घबराएँ नहीं, गंभीर रहें।” अब सवाल यह है ...